पाकिस्तान में वारदातः गोली मारकर दिग्गज मौलाना इदरीस की हत्या, जैश का कट्टर हिमायती था

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maulana Idris Shot Dead: पाकिस्तान से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. मंगलवार को यहां जाने-माने कथित धार्मिक गुरु, शेखुल हदीस कहे जाने वाले मौलाना मुहम्मद इदरीस तरंगजई पर गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी गई. इस घटना में दो कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए.

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, घटना मंगलवार की सुबह चरसद्दा के उस्मानजई इलाके में हुई. कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. मोलाना को जैश-ए-मोहम्मद का सपोर्टर भी माना जाता है. पुलिस ने बताया कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकले. इस घटना में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए. पाक मीडिया के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने उस गाड़ी पर गोलियां चलाईं, जिसमें शेख इदरीस तरंगज़ई सवार थे. बाद में चरसद्दा के एक अस्पताल ने उनकी मौत की पुष्टि की गई.

हमले में दो कांस्टेबल भी हुए घायल

पाक मीडिया के अनुसार, यह घटना मुस्लिम मॉडल स्कूल के पास एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को सुरक्षित किए जाने के दौरान स्थानीय निवासी सड़क के किनारे कतार बनाकर खड़े रहे. उस समय ड्यूटी पर तैनात दोनों घायल कांस्टेबलों को तुरंत पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

घटनास्थल से मिले वीडियो फुटेज में एक सफेद रंग की गाड़ी दिखाई दे रही है, जिसकी पिछली विंडशील्ड पूरी तरह से टूट चुकी है और उस पर गोलियों के कई निशान हैं. गोलीबारी की घटना के बाद घटनास्थल के पास भारी भीड़ जमा हो गई और वहां मौजूद लोग तथा पुलिसकर्मी घटना के बाद के हालात को कैमरे में कैद करते दिखाई दिए.

Latest News

भाजपा संगठन आधारित दल जिसमे कार्यकर्ता एवं विचारधारा महत्वपूर्ण: डॉ. दिनेश शर्मा

लखीमपुर में आयोजित भाजपा प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने भाजपा को विचारधारा आधारित पार्टी बताते हुए संगठन, कार्यकर्ता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विस्तार से बात की.

More Articles Like This

Exit mobile version