हिंडन एयरबेस पर बढ़ी हलचल: शेख हसीना को छोड़ वापस लौटा विमान, बढ़ी सुरक्षा

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गाजियाबादः हिंडन एयरबेस पर हलचल बढ़ गई है. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अभी तक हिंडन एयर फोर्स स्टेशन में मौजूद हैं. वायुसेना स्टेशन के बाहर अचानक से सुरक्षा व्यस्था कड़ी कर दी गई है. वायुसेना के अधिकारियों के अलावा सिविल पुलिस की भी स्टेशन के गेट पर तैनाती की गई है. इसी बीच हिंडन स्टेशन में एंबेसी की दो गाड़ियां अंदर जाती हुई देखी गई हैं. हालांकि, इन गाड़ियों में कौन उच्च अधिकारी बैठे थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

वापस बांग्लादेश का लौटा विमान
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत लाने वाला बांग्लादेश वायु सेना का विमान सुबह करीब नौ बजे अपने वतन लौट गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना और उनकी बहन रिहाना सहित अन्य लोग अभी हिंडन वायु सेना स्टेशन पर मौजूद हैं.

Latest News

अक्टूबर 2026 में कब-कब पड़ेंगे व्रत-त्योहार? नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ समेत पूरी लिस्ट देखें

October 2026 Vrat Tyohar: अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक आस्था और त्योहारों के लिहाज से बेहद खास रहने वाला...

More Articles Like This