Indian Fishermen Arrested: श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 9 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, एक नौका जब्त

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Fishermen Arrested: मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से कम से कम 9 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी एक नौका भी जब्त कर ली गई. यह जानकारी श्रीलंका की नौसेना ने दी.

नौसेना ने कहा कि ये मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार कर तलैमन्नार के उत्तर में स्थित श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे. मछुआरों के मुद्दे को लेकर जारी तनाव के बीच ये गिरफ्तारियां हुई हैं. यह मुद्दा भारत-श्रीलंका संबंधों में तनाव का लंबे समय से कारण रहा है. श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि बुधवार शाम चलाए गए अभियान के दौरान नौ मछुआरों को अरेस्ट किया गया.

नौसेना के मुताबिक, मछली पकड़ने वाली 50 से अधिक भारतीय नौकाओं ने ईरानातीवु के दक्षिण में श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित तौर से अवैध रूप से प्रवेश किया और वहां गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ी जा रही थीं. बुधवार को जारी बयान में श्रीलंका की नौसेना ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 9 भारतीय मछुआरों और जब्त की गई उनकी नौका को कानूनी कार्रवाई के लिए मन्नार के मत्स्य निरीक्षक के हवाले कर दिया गया.

इस वर्ष 15 अप्रैल तक कोलंबो के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंका की नौसेना 128 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर चुकी है और 18 नौकाएं जब्त कर चुकी है. मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में लंबे समय से विवाद का विषय रहा है. श्रीलंका की नौसेना पर पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करने तथा श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित अवैध प्रवेश की कई घटनाओं में उनकी नौकाएं जब्त करने के आरोप भी लगते रहे हैं.

Latest News

हथेली में शुक्र पर्वत पर है स्टार का निशान, तो इन चीजों से रहे बेहद सावधान, लाइफ में होती है राजसी ठाठ-बाट

Star on Shukra Parvat palmistry: हर किसी के हाथों में बहुत सारे निशाल और लकिरे होती है. ऐसे में...

More Articles Like This