Indian Student Arrested: जर्मनी में भारतीय छात्र अरेस्ट, अमेरिका के एरिजोना में प्रेमिका की हत्या का आरोप

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian Student Arrested: एक भारतीय छात्र को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर अमेरिका के एरिजोना में अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप है. पुलिस के अनुसार, आरोपी हत्या के बाद अमेरिका से भारत भागने की कोशिश कर रहा था. वह जर्मनी पहुंचा, लेकिन वहां से आगे की उड़ान लेने से पहले ही उसे अरेस्ट कर लिया गया.

20 वर्षीय वरुण बाचिगरी एरिजोना विश्वविद्यालय में बिजनेस एनालिटिक्स का छात्र था. उस पर 19 वर्षीय जुलिसा रूबी सालाजार की हत्या का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त को टक्सन स्थित एक अपार्टमेंट में सालाजार की हत्या की गई थी.

हत्या के बाद भारत भागने की कोशिश में था

टक्सन पुलिस विभाग के मुताबिक, हत्या के बाद बाचिगरी टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा. उसने जर्मनी की उड़ान पकड़ी थी और वहां से भारत जाने की योजना थी. इसी बीच जांचकर्ताओं ने उसके खिलाफ पहले मामला दर्ज किया और हत्या व अपहरण के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया. टक्सन पुलिस, एफबीआई के टक्सन कार्यालय और बर्लिन स्थित एफबीआई लीगल अटैचे कार्यालय के बीच समन्वय के बाद जर्मनी में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई. पुलिस के अनुसार, जर्मनी पहुंचते ही बाचिगरी को हिरासत में ले लिया गया और वह आगे भारत के लिए यात्रा नहीं कर सका.

सालाजार की मां को भेजे कई मैसेज

पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या के बाद आरोपी ने कथित तौर पर सालाजार का मोबाइल फोन और क्रेडिट कार्ड अपने पास रख लिए थे. इसके बाद उसने सालाजार की मां को कई मैसेज भेजे. पुलिस का आरोप है कि उसने सालाजार बनकर ये संदेश भेजे, ताकि परिवार को लगे कि वह जीवित है और हत्या की जानकारी छिपाई जा सके. इन संदेशों से सालाजार के परिवार को संदेह हुआ. परिवार की चिंता के बाद पुलिस ने उसके अपार्टमेंट में जाकर हालचाल जानने के लिए जांच की. वहां अधिकारियों को सालाजार का शव मिला. इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई.

Latest News

फ्रांस में छात्रों का हिंसक प्रर्दशन, स्कूलों के आगे आगजनी…2000 स्टूडेंट गिरफ्तार

France protest: इस समय फ्रांस के बच्चे सड़कों पर अपने हक के लिए प्रर्दशन कर रहे हैं, जो धीरे...

More Articles Like This

Exit mobile version