भारतीय छात्र की अमेरिका में हत्या, दुकान में गोलियों से छलनी मिला शव

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हैदराबादः एक बार फिर अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या कर दी गई. तेलंगाना के 26 वर्षीय छात्र का गोलियों से छलनी शव मिला है. छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट हो सका है. इससे पहले भी अमेरिका में कई भारतीय छात्रों की हत्या की घटना हो चुकी है.

छात्र के चचेरे भाई ने कहा…
छात्र के चचेरे भाई ने बुधवार को कहा,”जी. प्रवीण विस्कान्सिन में एमएस की पढ़ाई कर रहे थे. अमेरिकी अधिकारियों ने परिवार को भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह सूचित किया कि मौत का कारण आटोप्सी के बाद पता चलेगा, लेकिन प्रवीण के दोस्तों ने कहा कि शव गोलियों से छलनी मिला है.”

पढ़ाई करने अमेरिका आया गया था प्रवीण
कुछ लोगों का कहना है कि प्रवीण की अज्ञात हमलावरों ने एक दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी, लेकिन मौत का कारण परिवार को नहीं पता है. अरुण ने कहा कि प्रवीण ने बुधवार को तड़के अपने पिता को फोन किया, लेकिन वह सो रहे थे, इसलिए वह फोन नहीं उठा सके. हैदराबाद में बीटेक की पढ़ाई करने वाले प्रवीण 2023 में एमएस करने के लिए अमेरिका गए थे.

मालूम हो कि पिछले वर्ष नवंबर में तेलंगाना के ही खम्मम के छात्र की हत्या हुई थी, वहीं इस साल जनवरी में हैदराबाद के छात्र की अमेरिका में कथित तौर पर गोली मारकर हत्या की घटना हुई थी.

Latest News

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव, जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों का ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Today: 16 अगस्त 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर बिक रहा है. जानें कीमतों से जुड़े ताजा अपडेट.

More Articles Like This