Indigo: मदुरै जा रहे इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, वापस चेन्नई लौटा विमान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indigo: शुक्रवार को बीच हवा में मदुरै जाने वाली एक निजी एयरलाइन के विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इस वजह से उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा. बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 68 यात्री सवार थे.

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने खराबी का पता लगाया और चेन्नई वापस आने और उतरने की अनुमति मांगी. इसके बाद करीब 68 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान बाद में सुरक्षित रूप से यहां उतरा. सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया. इस मामले पर इंडिगो की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

Latest News

Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तानी चौकी पर हमले में 20 से अधिक जवानों की मौत

Pakistan-Afghanistan Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. इस तनाव के बीच...

More Articles Like This