इंडोनेशिया में हादसा: जकार्ता में दो ट्रेनों की टक्कर, सात लोगों की मौत, 81 घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia Train Collision: इंडोनेशिया से बड़ी खबर सामने आई है. यहां भीषण ट्रेन हादसा हुआ है. राजधानी जकार्ता के बाहर दो ट्रेनों की टक्कर हो गई. इस हादसे में जहां सात यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, वहीं 81 अन्य घायल बताए गए हैं.

सरकारी रेल कंपनी KAI के प्रवक्ता फ्रानोटो विबोवो ने घटनास्थल पर Kompas TV को बताया, ‘अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि सात पीड़ितों की मौत हो गई है.’

फ्रानोटो विबोवो ने आगे कहा कि सेना, दमकल विभाग और राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी की मदद से मलबे से पीड़ितों को निकालने का काम अभी भी जारी है.

समाचार एजेंसी एएफपी ने कई स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि यह टक्कर बेकासी तिमुर स्टेशन के पास हुई, जो जकार्ता से लगभग 25 किलोमीटर (15 मील) दूर है.

Indonesia (1)

फ्रानोटो ने बताया, ‘जहां तक पीड़ितों की बात है, हमने उन्हें जल्द से जल्द पास के अस्पतालों में पहुंचाने की पूरी कोशिश की है. हम अभी भी डेटा और सबूत एकत्र करने की प्रक्रिया में हैं. हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी बाद में संबंधित अधिकारियों द्वारा दी जाएगी.’

कैसे हुआ हादसा?

Antara की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेकासी तिमुर स्टेशन पर एक कम्यूटर लाइन ट्रेन और एक लंबी दूरी की डीजल ट्रेन के बीच हुई टक्कर में कई यात्री घायल हो गए. कम्यूटर लाइन ट्रेन ट्रैक 1 पर रुकी हुई थी और पूरब की ओर सिकांग जा रही थी. कुछ ही देर बाद, पश्चिम दिशा से आ रही एक लंबी दूरी की ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई और कम्यूटर लाइन ट्रेन से सामने से टकरा गई.

स्थानीय मीडिया ने घटनास्थल पर मौजूद एक यात्री के हवाले से घटना की जानकारी दी. यात्री ने बताया, ‘कम्यूटर लाइन ट्रेन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. अधिकारियों ने हमें तुरंत बाहर निकाल लिया.’

Latest News

Tibet Earthquake: तिब्बत में फिर भूकंप का झटकाः 24 घंटे में चार बार कांपी धरती, लोगों में भय

Tibet Earthquake: तिब्बत में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं. 24 घंटे में चार बार झटकों से धरती...

More Articles Like This

Exit mobile version