Indonesia: बाली में ऊंची लहरों के बीच जहाज में लगी आग, 106 यात्रियों को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indonesia Ship Fire: इंडोनेशिया से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां टूरिस्ट आइलैंड बाली के पास बुधवार को ऊंची लहरों के बीच एक पैसेंजर जहाज में भीषण आग लग गई. जिसमें 106 को बचाया गया है. इसके साथ ही आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल और वहां से गुजर रहे जहाजों ने 106 लोगों को बचा लिया था. वहीं,  वे जलते हुए जहाज से अन्य 25 लोगों को निकालने के प्रयास में जुटे हैं.

क्या कहा बचाव दल ने
मताराम सर्च एंड रेस्क्यू ऑफिस के प्रमुख मुहम्मद हरियादी ने कहा, ‘हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों की सुरक्षा है.’ उन्होंने बताया कि समुद्र में उथल-पुथल और 4 मीटर (13 फीट) तक ऊंची लहरों के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ रही थी.

कब हुई यह घटना

प्रांतीय राजधानी मताराम में मौजूद सर्च ऑफिस के मुताबिक, आग सुबह करीब 4:15 बजे लगी. उस समय ‘पुत्री यास्मीन’ जहाज बाली के पाडांग बाई पोर्ट से वेस्ट नुसा तेंगारा प्रांत के पड़ोसी द्वीप लोम्बोक के लेम्बर पोर्ट जा रहा था. एजेंसी को लगभग आधे घंटे बाद इमरजेंसी रिपोर्ट मिली और उसने तुरंत अपने कर्मचारियों और बचाव जहाजों को काम पर लगा दिया.

कितने लोग मौजूद थे जहाज में

हरियादी ने बताया कि बचाव अभियान में इंडोनेशियाई नौसेना के जहाज, पेट्रोल बोट, बचाव नौकाएं और हवाई सर्वे के लिए एक हेलीकॉप्टर शामिल थे. हरियादी ने पाडांग बाई पोर्ट अथॉरिटी से मिली यात्री सूची के आधार पर बताया कि जहाज में 114 यात्री और 17 क्रू सदस्य सवार थे. इसके साथ ही जहाज में 44 गाड़ियां और 53 मोटरसाइकिलें भी थीं.

Latest News

हॉलीवुड इंडस्ट्री को बडा झटका: दिग्गज अभिनेता जॉन सायफर का निधन, पुलिस प्रमुख की भूमिका से मिली पहचान

Washington: हॉलीवुड और अमेरिकी टीवी-रंगमंच की दुनिया से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है. इंडस्ट्री के जाने-माने दिग्गज...

More Articles Like This

Exit mobile version