इंदौर में सड़क हादसाः दो कारों की टक्कर, चार लोगों की मौत, टक्कर के बाद वैन बनी आग का गोला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indore Accident: मध्यप्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा बुधवार की देर रात इंदौर में हुआ. टक्कर के बाद एक कार आग का गोला बन गई. इस दुर्घटना में दो लोग जिंदा चल गए और गंभीर रूप से घायल होने से दो लोगों की मौत हो गई, दो अन्य घायल है.

महू के नांदेड़ ब्रिज हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, एक कार तेज स्पीड से महू की तरफ से आ रही थी. इसी दौरान महू के नांदेड़ ब्रिज पर कार का संतुलन बिगड़ा और वह दूसरी तरफ से आ रही वैन से टकरा गई. वैन में गैस किट लगी थी. इस वजह से उसमें आग लग गई. दूसरे वाहनों के चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

वैन में जिंदा जले दो लोग

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई. टक्कर के बाद वैन में सवार घायलों को निकाला नहीं जा सका, जिससे दो लोग वैन में ही जिंदा जल गए. कार में सवार दो घायलों को निकाले के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका.

पुलिस ने बताया इस हादसे में वैन सवार मानपुर निवासी पवन सिंव्हल, कमले गुर्जर और कार में सवार रवींद्र और उसके साथी की मौत हो गई. इसके अलावा दो अन्य घायल हुए है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Latest News

खाना खाते ही टॉयलेट भागने की होती है जरूरत? जानें इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण, कब हो सकता है गंभीर खतरा

Pooping Right After Eating: खाना खाने के बाद शरीर में पाचन से जुड़ी कई गतिविधियां शुरू हो जाती हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version