‘300 करोड़ की जमीन चंपत राय ने अपने नाम से खरीदी है…’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर साधु-संतों में आक्रोश

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ताबड़तोड़ एक्शन लिए जा रहे हैं. दूसरे दिन भी SIT के अधिकारी 6 घंटे तक मंदिर परिसर में रहे फिर वो सरयू गेस्ट हाउस से रवाना हो गए. हर रोज़ एसआईटी की जाँच में नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं, इस मामले को लेकर साधु-संतों में आक्रोश देखने को मिल रहा है.

संत धर्मदास ने दिया बयान Ram Mandir Donation Case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख पक्षकारों में से एक संत धर्मदास का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इन लोगों का काम है कि कैसे इसे वश में रखा जाए. जो भी जमीन इन लोगों ने खरीदी है वो जमीन भगवान के नाम से नहीं है. जमीन भगवान के नाम से होनी चाहिए. जितनी जमीन खरीदी है सभी 300 करोड़ की जमीन चंपत राय ने अपने नाम से खरीदी है.

किसके नाम से खरीदी गई है ज़मीन

संत धर्मदास ने आगे कहा, “जितनी जमीन अयोध्या में खरीदी गई है उसका पता लगाइए कि किसके नाम से खरीदी गई है. जमीन की रजिस्ट्री में पहले भगवान का नाम होना चाहिए न कि ट्रस्ट का. भगवान का पैसा गया और जमीन ट्रस्ट के नाम होगी. अगर ट्रस्ट के मन में बेईमानी नहीं होती तो दूसरे नंबर पर अपना नाम रखते. शिकायत के बाद उन्होंने यह भी कहा कि तीन चार साल पहले ही शिकायत की गई थी, लेकिन कोई रिपोर्ट नहीं हुई और काम खत्म हो गया. 

सैकड़ों करोड़ का घोटाला हुआ

संत ने कहा कि अनिल मिश्र ने (Ram Mandir Donation Case) मंदिर में अपने रिश्तेदारों को भर दिया है. चंपत राय कोई सामान अपने साथ ले जाने वाले नहीं वो कागज में जितना कर दें. जमीन खरीद में बड़ा गड़बड़ घोटाला हुआ है.  सैकड़ों करोड़ का घोटाला हुआ. गोपाल राव, अनिल मिश्रा और टिन्नू की गोल ख़रीदवाते और बिकवाते थे. गोल तो है एक आदमी मिलकर चोरी करता है. हमारी मांग है दूध का दूध पानी का पानी हो. नजूल की जमीन खरीदी गई है. इसमें डीएम अनुज झा भी शामिल रहे. यह जांच का विषय है जांच कर ली जाए. एसआईटी के पास सारा सबूत आ गया होगा अगर हमसे सहयोग मांगेंगे तब हम सहयोग करेंगे.

दिनेन्द्र दास ने लगाया ये आरोप

वहीं, इस मामले पर श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य दिनेन्द्र दास ने कहा कि चोरी हुई है तभी तो सामने आ गए. यह सभी लोग पकड़े. दान में बढ़ोतरी के सवाल पर कहा कि दान में बढ़ोतरी है. पहले दान चोरी होता था अभी नहीं हो रहा है. दिनेन्द्र दास बताया कि अब यहां आदमी कम आ रहे तब भी पैसा बढ़ रहा. उन्होंने कहा कि राम जी देख रहे हैं वो दंड देंगे वो यह लोग बचेंगे नहीं. गोपाल इधर-उधर करता है राम के लेन-देन, जमीन पैसे और सब में गोपाल राव ही इधर-उधर करता है.

विनय कटियार का बयान आया सामने

चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि “राम जी सब देख रहे हैं, जो भी दोषी है उसे दंड मिलेगा, कोई बचेगा नहीं.” उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि “गोपाल राम जी के लेन-देन, जमीन और पैसों से जुड़े हर काम में शामिल रहता है.”

चोरी भी कर रहे हैं और सीनाजोरी भी कर रहे

भाजपा नेता ने कहा, “जिन लोगों ने चोरी की है, वे सब जेल जाएंगे. अगर कार्रवाई हो रही है तो होने दीजिए. जो भी कार्रवाई होगी, वह प्रशासन और एसआईटी करेगी. एसआईटी की जांच बेहद गंभीर होती है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.” उन्होंने आगे कहा, “चोरी भी कर रहे हैं और सीनाजोरी भी कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. अभी जांच चल रही है, छंटनी होगी और दोषियों को जेल जाना पड़ेगा. आप जिनका नाम ले रहे हैं, वे भी अगर दोषी पाए गए तो जेल जाएंगे.” उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री से मेरी लगातार बात होती रहती है. दक्षिण भारत के नेताओं से भी संवाद रहता है. अगर किसी ने चोरी की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है.”

ये भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, पहली प्रतिक्रिया आई सामने, जानें क्या बोले दत्तात्रेय होसबाले?

Latest News

गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शनः UAPA के तहत पाकिस्तान के 23 नागरिक आतंकी घोषित

New Delhi: गृह मंत्रालय ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए वहां मौजूद 23 लोगों को आतंकवादी घोषित...

More Articles Like This

Exit mobile version