स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि आज, PM Modi समेत इन नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Swami Vivekananda Death Anniversary: आज 4 जुलाई को स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि है. इस खास दिन पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वामी विवेकानंद को नमन किया. पीएम मोदी ने उनके विचारों को मार्गदर्शन करने वाला बताया.

पीएम मोदी ने व्यक्त की भावनाएं

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “स्वामी विवेकानंद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र-चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने में उनका योगदान अतुलनीय है. उनकी बौद्धिकता और प्रेरणादायी विचार आज भी करोड़ों युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं. उनके आध्यात्मिक संदेश विकसित भारत के निर्माण का संकल्प साकार करने में देश को नई ऊर्जा एवं दिशा प्रदान करते रहेंगे.”

नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि Swami Vivekananda Death Anniversary

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “अपने विचार और प्रभावी भाषण से स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और परंपरा की छाप छोड़ी. भारत में राष्ट्रवाद की भावना को बल देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. अपने विचारों और कर्तृत्व से वो युवाओं के प्रेरणास्रोत बने है. ऐसे महान राष्ट्रसेवक की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन.”

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “‘गर्व से कहो, हम हिंदू हैं’ का उद्घोष कर भारत की राष्ट्रवादी, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाले महान संत, ‘राष्ट्रऋषि’ स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि. उनका तपस्वी जीवन करोड़ों युवाओं को अपने राष्ट्र, संस्कृति और कर्तव्य के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है.”

सीएम रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स पर पोस्ट में कहा, “महान आध्यात्मिक चिंतक एवं भारतीय संस्कृति के वैश्विक संवाहक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। स्वामी विवेकानंद जी के विचार आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा का संदेश देते हैं. उनका प्रेरक व्यक्तित्व युवाओं में सेवा, अनुशासन और कर्तव्यबोध का भाव जगाता है. स्वामी जी का जीवन-दर्शन देशवासियों को राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है.”

ये भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर में बड़ा हादसा, PSC जवान के कार्बाइन से अचानक चली गोली, तीन लोग घायल

More Articles Like This

Exit mobile version