Iran Israel War: चीन ने की खामेनेई की हत्या की निंदा, कहा- ‘ईरान पर हमला मंजूर नहीं’, किम जोंग ने भी की आलोचना

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War: चीन ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या की निंदा की है. चीन ने कहा कि ईरान पर हमला मंजूर नहीं है. उसे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का भी साथ मिला है. किम जोंग ने भी ईरान पर इजरायल-अमेरिका की कार्रवाई की आलोचना की है.

चीन ने ईरान पर हमले की घोर निंदा की

चीन ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया, ‘ईरान के सुप्रीम लीडर पर हमला और उनकी हत्या ईरान की संप्रभुता और सुरक्षा का घोर उल्लंघन है. यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मकसद और सिद्धांतों एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन है. चीन इसकी कड़ी खिलाफत करता है और इसकी घोर निंदा करता है.’

तत्काल रोका जाए ईरान के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन

अपने पोस्ट में चीन ने आगे कहा, ‘हम मिलिट्री ऑपरेशन को तत्काल रोकने, तनावपूर्ण स्थिति को और बढ़ने से रोकने, साथ ही मध्य-पूर्व और दुनिया में शांति-स्थिरता बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास करने की अपील करते हैं.’

अमेरिका को नॉर्थ कोरिया ने कहा ‘वर्चस्ववादी’

वहीं, उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरान पर इजरायल के अटैक और अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन ‘अवैध आक्रमण’ और राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन थे. ईरान के खिलाफ अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन ‘अपेक्षाओं के अनुरूप’ था. उन्होंने इसे अमेरिका के ‘वर्चस्ववादी और गुंडागर्दी जैसे’ स्वभाव का परिणाम बताया.

इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की हुई मौत

मालूम हो कि शनिवार की दोपहर को अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर भीषण हवाई हमला किया था. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत हो गई. उनके अलावा, ईरानी रेड क्रिसेंड सोसाइटी के अनुसार, ईरान में अलग-अलग जगहों पर 201 लोगों की मौत हो गई है और 747 लोग घायल हुए हैं.

Latest News

रूसी संसद में ‘यूनाइटेड रशिया’ का दबदबा, संसदीय चुनाव में पुतिन के पार्टी ने रचा इतिहास

Russia Election Result 2026: रूस के ससंदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दबदबा अब भी बरकरार है. दरअसल,...

More Articles Like This

Exit mobile version