Iran Israel War: अमेरिका-ईरान जंग के बीच अब यमन की एंट्री, इजरायल पर हूतियों ने दागी मिसाइल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Missile Attack: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में अब यमन की एंट्री हो गई है. हूतियों ने इजरायल पर हमला किया है. यमन से बैलिस्टिक मिसाइल हमले के कारण दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और आस-पास के कस्बों में सायरन की आवाज गूंजने लगी.

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, यह मौजूदा जंग में ईरान समर्थित हूतियों द्वारा इजरायल पर किया गया पहला हमला है. सेना का कहना है कि उसने यमन से मिसाइल लॉन्च की पहचान कर ली है और इस खतरे को रोकने के लिए काम कर रही है.

पूरी रात जारी रहे इजरायल पर हमले

इजरायली सेना ने बताया कि शनिवार तड़के यमन ने इजरायल की ओर एक मिसाइल दागी थी. शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक बीर शेबा और इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास के इलाके में तीसरी बार सायरन बजने लगे. ईरान और हिज्बुल्लाह ने पूरी रात इजरायल पर हमले जारी रखे.

क्या कहा हूती विद्रोहियों ने?

इससे पहले ईरान के साथ जुड़े यमन के हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को कहा कि अगर दूसरे देश ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका और इजरायल का साथ देते हैं या फिर लाल सागर का इस्तेमाल इस्लामिक गणराज्य पर हमले करने के लिए किया जाता है, तो वे सैन्य हस्तक्षेप करने के लिए तैयार हैं.

Latest News

आस्था के दरबार में अनंत अंबानी ने खोल दिया खजाना, राजराजेश्वरम और गुरुवायुर मंदिर को दिया करोड़ों का दान

Anant Ambani Temple Donation: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने केरल के दो प्रसिद्ध मंदिरों राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायुर मंदिर को कुल ₹6 करोड़ का दान देने की घोषणा की है. इसके साथ ही उन्होंने राजराजेश्वरम मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए ₹12 करोड़ देने का भी ऐलान किया है.

More Articles Like This