ईरान ने दुबई एयरपोर्ट के पास किया ड्रोन से हमला, आग का गोला बना फ्यूल टैंक, उड़ानें रद

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच की लड़ाई अब अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी है. सोमवार को ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से दुबई एयरपोर्ट पर आग लग गई, जिसकी वजह से उड़ानें निलंबित करनी पड़ी.

दरअसल, सोमवार को ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से दुबई एयरपोर्ट पर फ्यूल टैंक आग का गोला बन गया. एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन अटैक के बाद अफरा-तफरी मच गई और धुएं के गुबार दूर तक देखे गए.

घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें पहुंची और आग को काबू में कर लिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है.

उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित

दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यात्री और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की. दुबई मीडिया ऑफिस के मुताबिक, ईरान द्वारा किए गए ड्रोन अटैक ने एयरपोर्ट के आसपास मौजूद एक फ्यूल टैंक को प्रभावित किया, जिसके बाद सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया. सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए थे और आग पर काबू पाते ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं.

पहले भी हो चुके हैं ड्रोन हमले

मालूम हो कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE पहले भी ईरान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है. जिनका असर इसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे. एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं पर पड़ा है.

Latest News

Samasaptak Yog 2026: 26 जून को बनेगा मंगल-चंद्रमा का समसप्तक योग, इन 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

26 जून को बनने वाला मंगल-चंद्रमा का समसप्तक योग वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है. जानिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों पर इसका क्या असर पड़ सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version