ईरान ने ट्रंप को दिया जवाब, कहा- ‘अमेरिका नहीं, हम तय करेंगे कब युद्ध खत्म करना है’

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran Israel War: ईरान में युद्ध खत्म करने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने टिप्पणी की है. इसका देते हुए तेहरान ने कहा है कि युद्ध कब खत्म करना है, ये वह तय करेगा.

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जोर देकर कहा कि इस इलाके के समीकरण और भविष्य की स्थिति अब तेहरान की सेनाओं के हाथ में है. इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान में लड़ाई जल्द खत्म हो जाएगी.

क्या कहा ईरान ने?

आईआरजीसी ने कहा, “हम ही युद्ध का अंत तय करेंगे. इस इलाके के समीकरण और भविष्य की स्थिति अब हमारी सेना के हाथों में है, अमेरिकी सेना युद्ध खत्म नहीं करेगी.”

क्या कहा था ट्रंप ने?

ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध कम समय का हो सकता है, लेकिन उन्होंने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि अगर इस्लामिक रिपब्लिक ग्लोबल तेल सप्लाई में रुकावट डालता है तो लड़ाई बढ़ सकती है.

ट्रंप ने मियामी के पास अपने गोल्फ क्लब में रिपब्लिकन सांसदों से कहा, “हमने कुछ बुराइयों से छुटकारा पाने के लिए मिडिल ईस्ट का एक छोटा सा भ्रमण किया और मुझे लगता है कि आप देखेंगे कि यह एक छोटा सा भ्रमण होगा.” इसके कुछ घंटों बाद ही अमेरिकी कमांडर-इन-चीफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “अगर ईरान ऐसा कुछ करता है जिससे होर्मुज स्ट्रेट में तेल का फ्लो रुक जाता है तो अमेरिका उन पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा.”

Latest News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अरुण तुपे की मौत, घर में मिला शव, आखिर किस वजह से गई जान?

Maharashtra: महाराष्ट्र के एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे की मंगलवार सुबह अचानक मौत हो गई. उन्होंने अपनी आखिरी...

More Articles Like This