Iran-US Conflict: बहरीन और कुवैत में गूंजे हवाई हमले के सायरन, ईरान के हमलों से लोग खौफजदा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-US Conflict: अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम के बीच शनिवार को हुए जवाबी हमलों ने सीजफायर के लिए खतरा पैदा कर दिया. इस दौरान कुवैत और बहरीन पर मिलाइलों और ड्रोन से हमले हुए. वीडियो में कुवैत के ऊपर हवा में मिसाइलों को रोकते हुए दिखया गया, जबकि बहरीन में सायरन की आवाज गूंज रही हैं.

ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फगारी ने हालिया तनाव के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराते हुए कुवैत जाने वाले यात्री विमानों को अपना रास्ता बदलने की सलाह दी. उन्होंने देश के नागरिकों को हवाई अड्डों से दूर रहने की सलाह दी है.

FlightRadar24 के मुताबिक, कुवैत एयर पोर्ट पर 24 उड़ानें रद कर दी गईं और 15 में देरी हुई, जबकि हमलों के बीच विमानों को रोका गया या उनका रास्ता बदला जा रहा है. कुवैत का एयर स्पेस पूरी तरह से खाली हो गया.

अमेरिकी सैन्य अधिकरियों ने कहा कि ईरान ने शु्क्रवार को कुवैत और बहरीन की ओर सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं. इससे कुछ घंटे पहले ही चार ईरानी ‘वन-वे अटैक’ ड्रोन को नाकाम करने की खबर आई थी.

अमेरिकी सेट्रंल कमांड ने कहा…

अमेरिकी सेट्रंल कमांड ने कहा कि उसने ईरान द्वारा दागी गई 6 मिसाइलों को रोक दिया और सातवीं मिसाइल अपने लक्ष्य तक पहुंच नहीं पाई. बयान में कहा गया कि फिलहाल अमेरिकी कर्मियों को किसी नुकसान की खबर नहीं है और बहरीन में अपने 5वें बेड़े के मुख्यालय को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावे झूठे हैं.

यह स्पष्टीकरण तब आया, जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उसने कुवैत में अमेरिकी सेना वाले अली अल सलेम एयरबेस और बेहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े को निशाना बनाया. यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने दी है.

Latest News

भारत ने की व्यापारिक जहाजों पर हमले की कड़ी निंदा, यूक्रेन के राजदूत को तलब कर क्रू की मौत पर मांगा जवाब

MEA summons Ukraine: काला सागर में मालवाहक जहाज एमवी ओमोर्फी पर हुए ड्रोन हमले में भारतीय नाविक सागर गुप्ता...

More Articles Like This

Exit mobile version