Iran-US War: ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज! कहा-“दुश्मनों के जहाजों को गुजरने का कोई अधिकार नहीं”

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran-US War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोले जाने के ऐलान के बाद भी अमेरिकी नाकाबांदी जारी रहने की वजह से ईरान और वाशिंगटन में फिर ठन गई है. इसके बाद होर्मुज को पार करने का प्रयास करने वाले दर्जनों जहाजों को वापस लौटते देखा जा रहा है. इस बीच ईरान की सरकारी प्रेस मीडिया ने जहाजों का ट्रैकिंग डेटा वाला एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें होर्मुज से जहाजों के काफिले को लौटते देखा जा सकता है. इसमें सख्त संदेश लिखा है, “सैन्य जहाजों और शत्रुओं के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने का कोई अधिकार नहीं.”…इस संदेश और होर्मुज से लौटते जहाजों को देखने से साफ पता चल रहा है कि ईरान ने फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया है. हालांकि अभी तक होर्मुज बंद करने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.

दोबारा होर्मुज बंद करने की ईरान ने दी थी धमकी

होर्मुज खुलने के बाद भी जलडमरूमध्य से ऐसे वक्त में जहाजों को लौटते देखा जा रहा है, जब ईरान ने ट्रंप को धमकी देते हुए कहा था कि अगर अमेरिका ने अपनी नाकाबंदी नहीं हटाई तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से बंद कर दिया जाएगा. वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिया है कि जब तक ईरान के साथ फाइनल समझौता नहीं हो जाता, तब तक अमेरिकी सैनिक होर्मुज में नाकाबंदी को जारी रखेंगे. ऐसे में ईरान और अमेरिका के बीच फिर से विवाद छिड़ गया है. इसके बाद ईरान ने दोबारा होर्मुज बंद करने को कहा था. इसके बाद से ही होर्मुज पार करने का प्रयास करने वाले जहाजों को वापस लौटते देखा जा रहा है.

क्या अमेरिका फिर शुरू कर देगा हमला?

ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी देते हुए कहा है कि अगर उसने अमेरिका की शर्तें नहीं मानीं और बुधवार तक समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया तो वह तेहरान पर फिर से बमबारी शुरू कर देंगे. उन्होंने सीजफायर को भी आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है.  अमेरिका चाहता है कि ईरान या तो डील करे या फिर दोबारा बमबारी झेलने को तैयार हो. इससे पहले ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम और यूरेनियम छोड़ने को तैयार हो गया है, लेकिन ईरान ने यूरेनियम संवर्धन को तेहरान की धरती की तरह पवित्र बताया है. साथ ही कहा है कि इसे न तो छोड़ा जा सकता है और न ही किसी दूसरे को ट्रांसफर किया ज सकता है.

More Articles Like This

Exit mobile version