ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ बोले- शांति नहीं, हमले की तैयारी में अमेरिका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Speaker Ghalibaf: अमेरिका पर ईरान की संसद के स्पीकर गालिबाफ ने आरोप लगाया है कि वह सार्वजनिक रूप से बातचीत की बातें करता है, जबकि गुपचुप तरीके से जमीनी हमले की तैयारी कर रहा है. यह रिपोर्ट रॉयटर्स ने ईरानी सरकारी मीडिया के हवाले से दी है.

उन्होंने यह भी कहा कि देश की सेना अमेरिका के संभावित जमीनी हमले का सामना करने के लिए तैयार है और चेतावनी दी कि वे वॉशिंगटन के क्षेत्रीय सहयोगियों को सजा देंगे. कालिबफ ने कहा कि ईरान भी जवाबी हमले के लिए तैयार है और सेना इंतजार कर रही है.

नुकसान का आकलन कर रहे हैं खाड़ी देश

उधर, एल्युमीनियम बहरीन (Alba) ने कहा कि वह अपनी फैक्ट्री और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के एक अन्य बड़े उत्पादक पर हुए ईरानी हमलों के बाद हुए नुकसान का आकलन कर रही है. ये हमले खाड़ी क्षेत्र के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते हमलों के बीच हुए हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को हुए हमले में एल्बा के दो कर्मचारी घायल हो गए, जबकि एमिरेट्स ग्लोबल एल्युमिनियम (Emirates Global Aluminium) ने मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद अपनी साइट पर काफी नुकसान होने की जानकारी दी.

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब खाड़ी क्षेत्र के एल्युमीनियम उत्पादक इस संघर्ष और ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को प्रभावी रूप से बंद कर दिए जाने के कारण शिपिंग में गंभीर रुकावटों का सामना कर रहे हैं. ईरान के आईआरजीसी ने कहा कि उसने ईरानी औद्योगिक स्थलों पर हुए हमलों के जवाब में इन फैक्ट्रियों को निशाना बनाया. उसने आरोप लगाया कि इन कंपनियों का अमेरिकी सेना और एयरोस्पेस क्षेत्रों से संबंध है.

Latest News

AI और क्लाउड से बढ़ेगी रफ्तार, डेटा सेंटर क्षमता 30% बढ़ने का अनुमान

भारत में डेटा सेंटर क्षमता 2026 में 30% बढ़ सकती है. 500MW नई क्षमता और 180 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद जताई गई है.

More Articles Like This

Exit mobile version