Sarhad University Firing: पाकिस्तान से आर्मी ऑफिसर के दबंगई का खबर सामने आई है. राजधानी इस्लामाबाद की सरहद यूनिवर्सिटी में सोमवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई. प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर पाक आर्मी ऑफिसर ने अपनी पावर का गलत इस्तेमाल करते हुए फायरिंग की.
अपनी मांग को लेकर सरहद यूनिवर्सिटी प्रोटेस्ट कर रहे छात्र
आरोप है कि पाकिस्तानी आर्मी ऑफिसर ने छात्रों के प्रोटेस्ट को शांत कराने के लिए उनकी डंडे से पिटाई की और यूनिवर्सिटी के अंदर सर्विस गन से फायरिंग कर दहशत फैलाया.
सरहद यूनिवर्सिटी के रावत कैंपस में हुई इस घटना के एक चश्मदीद के अनुसार, स्टूडेंट्स का एक ग्रुप फीस और क्लास शेड्यूल को लेकर अपने हेड ऑफ डिपार्टमेंट के खिलाफ शांति से प्रोटेस्ट कर रहा था.
पत्नी की एक कॉल पर पहुंचा आर्मी ऑफिसर, चलाई गोली
सूत्रों के मुताबिक, स्टूडेंट अफेयर्स की हेड, डॉ. आइना, प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स को शांत करने पहुंचीं. जब कुछ स्टूडेंट्स पीछे हटने को राजी नहीं हुए तो उन्होंने अपने पति, जो एक आर्मी ऑफिसर हैं, उन्हें कैंपस में बुला लिया.
पाकिस्तान आर्मी के ऑफिसर ने कैंपस में आकर छात्रों को डंडे से पीटना शुरू कर दिया. इसके बाद ऑफिसर ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाली और हवा में फायरिंग की.
एक स्टूडेंट ने ऑफिसर के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए कहा, ‘यूनिफॉर्म पहने उनके पति, जो कि कर्नल या ब्रिगेडियर रैंक के ऑफिसर हैं, वो कैंपस में आए और बिना किसी उकसावे के स्टूडेंट्स को डंडे से मारने लगे.
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि आर्मी ऑफिसर का पिस्टल लहराते और हवा में गोलियां चलाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पाकिस्तान आर्मी ने उनके खिलाफ डिसिप्लिनरी एक्शन शुरू किया और इंटरनल जांच का आदेश दिया.

