Israel Attacks Iran: इस्राइल का ईरान पर हमला, तेहरान सहित कई जगहों पर दागे रॉकेट, आपातकाल घोषित

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel Attacks Iran: ईरान के साथ इस्राइल का तनाव बढ़ता जा रही है. इस तनाव के बीच बीच अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर तेहरान पर व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं. ईरान के कई जगहों को निशाना बनाया गया है. तेहरान में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है. इस्राइल ने ईरान पर हमले का  वीडियो भी जारी किया है. इस्राइल सेना ने ईरान पर एक के एक कई रॉकेट दागे हैं.

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल में सायरन बज रहे हैं, क्योंकि इस्राइल ने मिसाइल हमलों की आशंका की चेतावनी दी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि लोगों ने ईरान की राजधानी तेहरान में धमाका सुने. ईरान की राजधानी तेहरान के डाउनटाउन में धमाका हुआ और आसमान में घना धुआं उठता देखा गया. इसी के साथ इस्राइल ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा है.

इस्राइल ने ईरान पर पूर्वव्यापी हमला शुरू किया

इस्राइल ने ईरान के खिलाफ प्री-एम्पटिव अटैक यानी पूर्वव्यापी हमला शुरू कर दिया है. सुबह एक बयान में इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने पूरे देश में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल की स्थिति’ घोषित की है. मालूम हो कि पूर्वव्यापी हमला एक ऐसी सैन्य या रणनीतिक कार्रवाई है, जो दुश्मन के हमला किए जाने की आशंका से पहले ही कर दिया जाता है, ताकि दुश्मन को कमजोर किया जा सके या खुद को सुरक्षित रखा जा सके.

More Articles Like This

Exit mobile version