Israel: इस्राइल ने हमास के सैन्य विंग प्रमुख को मार गिराया, 7 अक्तूबर के नरसंहार का था मास्टरमाइंड

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: गाजा में हमास के सैन्य विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मार गिराया है. यह कार्रवाई इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज के निर्देश पर की गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की.

मुहम्मद ओदेह 7 अक्तूबर को हुए नरसंहार के दौरान हमास के खुफिया विभाग का प्रमुख था. उसे हमास के नौसैनिक कमांडर के रूप में भी जाना जाता था और उसने कई आतंकवादी हमलों की योजना बनाई थी. ओदेह को लगभग एक सप्ताह पहले ही नियुक्त किया गया था, ताकि वह दो हफ्ते पहले आईडीएफ के हमले में मारे गए इज्जेदीन अल-हद्दाद की जगह ले सके. ओदेह इस्राइली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों की हत्या और अपहरण के लिए भी जिम्मेदार था.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा…

एक्स पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक पोस्ट साझा करते हुए हमास के सैन्य विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराए जाने की पुष्टि की. इसके साथ ही उन्होंने 7 अक्तूबर 2023 के नरसंहार में शामिल सभी लोगों को खत्म करने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा, “हमने अब हमास के सैन्य विंग के नेता और 7 अक्टूबर के नरसंहार की साजिश में शामिल आतंकियों में से एक मुहम्मद ओदेह को निशाना बनाया है. हम उन सभी तक पहुंचेंगे.”

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइल ने कल अपने अभियानों को तेज करने के बाद दक्षिणी लेबनान में अपने हमले जारी रखे. रिपोर्ट के मुताबिक, इस्राइली सेना ने लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले किए हैं. इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है.

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा कि इस्राइल हिजबुल्ला के साथ युद्ध में है और हाल के हफ्तों में 600 से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया जा चुका है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This