‘वे बिल्कुल पागल हो गए हैं!’ ईरान वॉर की कवरेज को लेकर Trump ने मीडिया पर निकाली भड़ास

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: ईरान युद्ध की कवरेज को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया का जमकर आलोचना की है. ट्रंप ने अपने एडमिनिस्ट्रेशन पर पक्षपात का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वो ईरान के सरेंडर को भी अपनी जीत के तौर पर दिखाते हैं.

पोस्ट के जरिए Donald Trump ने निकाली भड़ास

ट्रुथ सोशल पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी भड़ास निकाली है. ट्रंप ने अपने इस पोस्ट में लिखा, ‘अगर ईरान सरेंडर कर दे, मान ले कि उनकी नेवी चली गई है और समुद्र की गहराई में आराम कर रही है और उनकी एयर फोर्स अब हमारे साथ नहीं है और अगर उनकी पूरी मिलिट्री तेहरान से हथियार गिराकर और हाथ ऊपर उठाकर चली जाए. हर कोई मैं सरेंडर करता हूं, मैं सरेंडर करता हूं- चिल्लाए.

रिप्रेजेंटेटिव व्हाइट फ़्लैग लहराए और अगर उनकी बची हुई पूरी लीडरशिप सभी जरूरी सरेंडर के डॉक्यूमेंट्स पर साइन कर दे. शानदार USA की महान शक्ति और ताकत के सामने अपनी हार मान ले तो फेल होता न्यूयॉर्क टाइम्स, द चाइना स्ट्रीट जर्नल (WSJ!), करप्ट और अब इनरिलिवेंट CNN और फ़ेक न्यूज़ मीडिया के बाकी सभी सदस्य, यह हेडलाइन देंगे कि ईरान ने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका पर एक मास्टरफ़ुल और शानदार जीत हासिल की, यह तो आस-पास भी नहीं था.’

वे बिल्कुल पागल हो गए हैं

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘ड्यूमाक्रेट्स और मीडिया पूरी तरह से अपना रास्ता भटक गए हैं. वे बिल्कुल पागल हो गए हैं!’ दरअसल, ईरान युद्ध को लेकर मीडिया हमेशा ट्रंप की आलोचना करता है. जिसको लेकर ट्रंर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. हालांकि, अपने इस पोस्ट में ट्रंप ने ये जानकारी नहीं साझा की कि वो किस रिपोर्ट पर इतना गुस्सा किए हैं.

रिपोर्टिंग के लिए माफी की मांग की थी

ट्रंप ने पिछले महीने भी ईरान युद्ध की कवरेज को लेकर द न्यूयॉर्क टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल को लताड़ लगाई थी. ट्रंप ने NYT पर गलत खबरें छापने का आरोप लगाया था और देश के खिलाफ गुमराह करने वाली रिपोर्टिंग के लिए माफी की मांग की थी.

ये भी पढ़ें- ईरान में इंटरनेट सेवा बहाल करने का आदेश, 87 दिनों बाद हटा प्रतिबंध, राष्ट्रपति के ऐलान से खुशी का माहौल

Latest News

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की नई स्कीम को मंजूरी, भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब

केंद्रीय कैबिनेट ने ₹62,500 करोड़ की मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी और मोबाइल उत्पादन, निर्यात, घरेलू विनिर्माण तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी.

More Articles Like This