Israel: इस्राइली विदेश मंत्रालय का दावा, ‘गाजा में मदद लेकर जा रहे जहाजी बेड़े के पीछे हमास का हाथ’

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Israel: मानवीय मदद लेकर अंतरराष्ट्रीय जहाजों का एक बेड़ा गाजा जा रहा है. इस बेड़े के साथ कई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता भी गाजा पहुंच रहे हैं, जिनमें स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी शामिल हैं. अब इस बेड़े को लेकर इस्राइल सरकार ने बड़ा दावा किया है. इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने ऐसे दस्तावेज पेश किए हैं, जिनके आधार पर दावा किया जा रहा है कि गाजा में मदद लेकर जा रहे इस जहाजी बेड़े के पीछे हमास का हाथ है.

जहाजी बेड़े के नेताओं और आतंकी संगठन हमास का सीधा नाता

इस्राइली मीडिया के मुताबिक, इस्राइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि जहाजी बेड़े के नेताओं और आतंकी संगठन हमास का सीधा नाता है. इस्राइल ने दावा किया कि जहाजी बेड़े से गाजा में मदद लाने के अभियान के पीछे हमास की विदेश शाखा पीसीपीए है. पीसीपीए के कई सदस्य इस अभियान में शामिल हैं. इस्राइली मीडिया के मुताबिक, पीसीपीए की स्थापना 2018 में की गई थी और यह विदेशों में हमास के दूतावासों की तरह काम करता है. वर्ष 2021 में इस्राइल ने पीसीपीए को आतंकी संगठन घोषित किया था.

Latest News

तंजानिया के हाथ लगा गैस का सबसे बड़ा खजाना, रातोंरात हुआ मालामाल

Africa celebration: अफ्रीकी देश तंजानिया के हाथ एक और खजाना लगा है. अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से दुनिया...

More Articles Like This

Exit mobile version