Italy Gandhi Statue: पीएम मोदी के इटली जाने से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, लिखे नारे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Italy Gandhi Statue: पीएम नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से पहले एक शर्मनाक घटना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा उद्घाटन के कुछ ही देर बाद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया गया. आरोपियों ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर से जुड़े कुछ विवादित नारे भी लिखे है. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल को तत्काल साफ किया गया.

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने इस मामले को लेकर कहा, हमने रिपोर्ट्स देखी हैं. भारत ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने का मामला इटली के अधिकारियों के सामने उठाया है. गांधी जी की प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है. इस मामले में इटली के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रवाना होंगे. तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा उन्हें वैश्विक दक्षिण के मुद्दों को उठाने और विश्व नेताओं के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा.

G-7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक आयोजित किया जाएगा. सम्मेलन से पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ने वाले दोषियों के खिलाफ इटली ने कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रमिता को नुकसान पहुंचाने की घटना को पुलिस गंभीरता से ले रही है. शिखर सम्मेलन से पहले इटली में सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है.

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version