जयपुरः CM के काफिले में भिड़ी कार, कई पुलिसकर्मी घायल, खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के काफिले से एक कार टकरा गई. इस दुर्घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. मुख्यमंत्री खुद घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना एनआरआई सर्किल के पास हुई.

सीएम घायल को लेकर पहुंचे अस्पताल
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ‘सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को सीएम भजन लाल अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचे.’ इस हादसे में मुख्यमंत्री के काफिले की एक गाड़ी सड़क के डिवाइडर से टकरा गई.

भजन लाल ने हादसे के तुरंत बाद अपनी गाड़ी रुकवाई और तत्काल घायलों को लेकर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंच गए. वहीं, एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ था. उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

सीएम ने ट्रैफिक रोकने से किया था मना
सीएमओ के एक अधिकारी ने बताया, ‘मुख्यमंत्री ने काफिले के गुजरने के लिए ट्रैफिक रोकने से मना कर दिया था. जब काफिला गुजर रहा था, तभी यह हादसा हुआ. सीएम ने घटना की जानकारी ली और बिना समय गंवाए घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे.’

Latest News

‘इटली बॉर्डर बंद कर दूंगी’ स्पेन पर भड़कीं जॉर्जिया मेलोनी, शेंगेन समझौता खत्म करने की दी धमकी

Giorgia Meloni: स्पेन के शहर स्यूटा में अचानक मोरक्को से हजारों प्रवासियों के अवैध रूप से पहुंचने से पूरे...

More Articles Like This

Exit mobile version