Jalandhar Crime: गन प्वाइंट पर सब्जी कारोबारी के घर लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jalandhar Crime: पंजाब से सनसीखेज वारदात की खबर आ रही है. यहां सोमवार की सुबह जालंधर के न्यू रसीला नगर में बेखौफ बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर सब्जी कारोबारी के घर लूट का घटना को अंजाम दिया. बदमाश लाखों नकदी सहित लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.
12 लाख नकदी और 15 लाख का जेवरात ले गए लुटेरे
जानकारी के अनुसार, बदमाशों सुबह करीब 6 बजे हथियारबंद बदमाश सब्जी कारोबारी के घर में घुस गए. परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया और घर से 12 लाख नकदी सहित करीब 15 लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए. यह सनसनीखेज वारदात न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में हुई है. हालांकि, अभी तक ये पता नहीं चला है कि व्यापारी ने इतने पैसे घर पर क्यों रखे थे.
पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को बताया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. पीड़ित सब्जी कारोबारी रंजीन ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर में था. सोमवार की सुबह नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए. आरोपियों ने आते ही पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया. इसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर से करीब 12 लाख रुपये कैश और 15 लाख के जेवरात लूट लिए.
डीसीपी संदीप शर्मा ने कहा
घटना के दौरान आरोपी करीब 30 मिनट तक घर के अंदर रहे. बदमाशों के भागने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी. इस संबंध में डीसीपी संदीप शर्मा ने कहा कि वे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहीं है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version