जालंधरः मकान में मिला पति-पत्नी सहित पांच लोगों का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आदमपुरः जालंधर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रविवार की देर शाम जहां लोग नए वर्ष की आगमन की तैयारी में जुटे थे, वहीं आदमपुर कस्बे के गांव डरोली खुर्द में एक मकान में परिवार के पांच लोगों का शव मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई.

जताई जा रही है ये आशंका
मृतकों की पहचान 59 वर्षीय मनमोहन सिंह, पत्नी सरबजीत कौर, 32 वर्षीय बेटी ज्योति (शादीशुदा), 31 वर्षीय बेटी गोपी और ज्योति की तीन वर्ष की बेटी अमन के रूप में हुई है. मनमोहन सिंह का शव फंदे से लटकता और शेष चारों के शव बेड पर पड़े मिले. आशंका जताई जा रही है कि मनमोहन ने फंदा लगाने से पहले परिवार के लोगों को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया होगा.

मौके से मिला सुसाइड नोट
पुलिस ने मौके से मनमोहन सिंह का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है. पुलिस ने सुसाइड नोट को फोरेसिंक जांच के लिए कब्जे में ले लिया. मौके पर पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, मनमोहन सिंह डाकघर की शाखा का हेड था. उसके घर में ही डाकघर की शाखा थी. उसने करीब 25 से 30 लाख रुपये से अधिक का कर्ज ले रखा था.

मृतका के पति ने बताया
मृतका ज्योति के पति सरबजीत सिंह ने बताया कि ज्योति दवाई लेने के लिए अपने मायके परिवार आई थी. रविवार को दिन में उसने ज्योति को कई बार फोन किया, लेकिन उसने पोन नहीं उठाया. इस पर शाम को वह खुद ससुराल पहुंचा. जब घर के अंदर दाखिल हुआ तो देखा उसके ससुर मनमोहन सिंह का शव पंखे से लटक रहा था. सास सरबजीत कौर, पत्नी ज्योति, साली गोपी और बेटी अमन के शव बेड पर पड़े थे. इसके बाद उसने तत्काल घटना की सूचना थाना आदमपुर की पुलिस को दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में कर रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version