पंजाब में दिनदहाड़े RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, सनसनीखेज वारदात से मचा हडकंप, पुलिस ने पूरे इलाके को घेरा

Must Read

Punjab: पंजाब में शनिवार को सनसनीखेज वारदात से हडकंप मच गया है. फगवाड़ा स्थित लवली यूनिवर्सिटी के पास बदमाशों ने जालंधर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. वहीं राज्य में एक बार फिर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

किसी काम से क्षेत्र में आए हुए थे सिमरनजीत 

जानकारी के अनुसार, सिमरनजीत सिंह किसी काम से क्षेत्र में आए हुए थे. इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े. आस-पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी.

पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार भी मिली है, जिसे कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है. अनुमान है कि ये कार हमलावरों की हो सकती है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. मृतक की गतिविधियों, हालिया संपर्कों और संभावित विवादों की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस का दावा है कि तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक जल्द पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें. तकनीकी खराबी के चलते घंटों बाद शुरू हुआ CUET UG 2026 एग्जाम, छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी नाराजगी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This