Jammu: सीमा पर ड्रोन से तस्करी का खेल फेल, बिशनाह में तीन किलो हेरोइन बरामद, जांच जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bishnah Heroin Recovery: जम्मू पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के खेल को फेल कर दिया है. बिशनाह क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन के जरिए गिराई गई लगभग तीन किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है. बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह से इलाके में ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ गिराए जाने की खुफिया जानकारी मिल रही थी. इस जानकारी के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सख्त नाकेबंदी की गई थी.

इसी दौरान जैसे ही ड्रोन से संदिग्ध पैकेट गिराया गया, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे कब्जे में ले लिया, जिससे तस्कर हेरोइन लेने में असफल हो गए.

घटना के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम बरामद हेरोइन की जांच के साथ-साथ ड्रोन और पैकेट से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है. पुलिस की इस कार्रवाई को सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि तस्करी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version