Jammu-Kashmir: बारामुला में मिला मोर्टार शेल, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir: शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने एक मोर्टार का गोला बरामद किया. बाद में सेना के बम निरोधक दस्ते ने उसे सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी.

उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के रामपुर इलाके में सेना की एक इकाई के पास खुदाई के दौरान मोर्टार शेल बरामद मिला. उन्होंने कहा कि इलाके को सुरक्षित कर लिया गया और बरामदगी के बारे में पुलिस को भी सूचित कर दिया गया.

अधिकारियों ने बताया कि सेना के बम निरोधक दस्ते ने पुलिस की मौजूदगी में इस गोले को सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

Latest News

इंश्योरेंस शेयरों में मची हलचल, 28% तक टूटे शेयर, जानें IRDAI के नए प्रस्ताव में क्या है खास

Insurance Stocks Crash: इंश्योरेंस सेक्टर के निवेशकों के लिए गुरुवार का कारोबारी दिन काफी हलचल भरा रहा. व्यक्तिगत जीवन...

More Articles Like This

Exit mobile version