Jammu-Kashmir: डिप्टीसीएम सुरिंदर चौधरी के भाई के घर ACB की छापेमारी, जाने क्या है मामला

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ACB Raid: बुधवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी के भाई के घर पर छापेमारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है.

विजय चौधरी, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. संतोक विहार कालोचक इलाके में स्थित आवास पर सुबह-सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी आय से अधिक संपत्ति की जांच के सिलसिले में की जा रही है. हालांकि, मामले में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि विजय चौधरी का सितंबर में पिछले वर्ष लद्दाख में तबादला कर दिया गया था.

एसीबी की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हलचल बनी हुई है और आगे की जांच जारी है. सूत्रों ने बताया कि छापेमारी सुबह करीब 6:00 बजे शुरू हुई और इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक जारी रही. जिस आवास पर छापेमारी चल रही है, वह जम्मू के संतोख विहार, तलो कालो चक इलाके में स्थित है.

Latest News

08 August 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

8 अगस्त 2026, शनिवार को श्रावण कृष्ण दशमी, रोहिणी व्रत, रोहिणी नक्षत्र और ध्रुव योग का विशेष संयोग बन रहा है. जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version