जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में हादसा, खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक बच्चा घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के मुताबिक, किश्तवाड़ से एक परिवार अनंतनाग की तरफ जा रहा था. इसी दौरान भंडारकोट में किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया. इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. तत्काल घायल बच्चे को जिला अस्पताल भेजवाया. जहां उसका उपचार चल रहा है. सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुट गई.

Latest News

भारत के लिए बेहद खास रहने वाला है यह साल, ISRO चीफ ने बताया जल्द ही लॉन्च होगा गगनयान

Gaganyaan: इसरो जल्द ही अंतरिक्ष में अपना पहला मानव मिशन लॉन्च करेगा. भारत का बहुप्रतीक्षित गगनयान मिशन अब अपने...

More Articles Like This

Exit mobile version