जम्मू-कश्मीर: डोडा में सर्विस राइफल छीनने की कोशिश, हुई गोलीबारी, एक की मौत, तीन जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhaderwah firing incident: जम्मू-कश्मीर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में एक युवक ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) के जवानों से सर्विस राइफल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद हुई फायरिंग में युवक की मौत हो गई और एसओजी के तीन जवान घायल हो गए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए व्यक्ति का घटना से क्या संबंध है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

गुरुवार की देर रात यह घटना हुई. एसओजी की एक टीम उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट मिलने के बाद जाई-गंडोह सड़क रोड पर घात लगाकर बैठी थी. यह स्थान भद्रवाह शहर से लगभग 35 किलोमीटर दूर है.

रात लगभग 11:30 बजे एसओजी टीम ने एक युवक को रोका, जिसने कथित तौर पर जवानों पर हमला किया और उनकी सर्विस राइफल छीनने का प्रयास किया. इस धक्का-मुक्की के दौरान एक एसओजी जवान ने गोली चला दी. गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इस घटना में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए.

घायलों को भद्रवाह के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से विशेष उपचार के लिए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, डोडा रेफर कर दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, युवक आरिफ हुसैन (30 वर्ष) निवासी चीका गांव, की इलाज के दौरान मौत हो गई.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version