जम्मू-कश्मीरः रजौरी में मिला ‘PIA’ लिखा गुब्बारा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PIA Balloon Found In Rajouri: मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का नाम लिखा विमान के आकार का गुब्बारा मिला. इससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं. यह गुब्बारा नौशेरा सेक्टर के किला दरहाल इलाके में मिला.

मिली जानकारी के मुताबिक, किला दरहाल तहसील क्षेत्र में स्थानीय लोगों की नजर इस विमाननुमा गुब्बारे पर पड़ी. इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दी और क्षेत्र में आवश्यक सतर्कता बढ़ाई गई.

गुब्बारे पर “Pakistan International Airlines” लिखा हुआ है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह गुब्बारा कहां से आया और किन परिस्थितियों में उड़कर राजौरी के किला दरहाल क्षेत्र तक पहुंचा.

सुरक्षा एजेंसियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है. गुब्बारे के स्रोत और उसके क्षेत्र में पहुंचने के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This