जम्मू-कश्मीर: रामबन हाईवे पर पलटा BSF का वाहन, पांच जवान घायल, ड्राइवर की हालत नाजुक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident in Ramban: जम्मू-कश्मीर से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. यहां शनिवार को रामबन जिले में सीमा सुरक्षा बल का एक वाहन पलट गया. इस दुर्घटना में कम से कम पांच जवान घायल हो गए. चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबा-सेरी के पास हुई. बीएसएफ का यह वाहन जम्मू की ओर जा रहे एक बड़े काफिले का हिस्सा था. दुर्घटना के तत्काल बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे.

उन्होंने तेजी से बचाव अभियान शुरू किया. तत्काल घायल जवानों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में उप-निरीक्षक घर सिंह, चालक शमीम अहमद, आरक्षी सुनील कुमार, परशुतम कुमार और चंदन यादव शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

चालक की गंभीर नाजुक

अधिकारियों के मुताबिक, वाहन चालक शमीम अहमद की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. शमीम अहमद उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के निवासी है. डॉक्टरों की एक विशेष टीम उसकी जान बचाने का हर संभव कोशिश कर रही है. अन्य चार घायल जवानों की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है.

दुर्घटना की जांच में जुटी पुलिस

ये दुर्घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के एक संवेदनशील हिस्से पर हुई. पुलिस ने बताया कि वाहन के पलटने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में सड़क की स्थिति या किसी तकनीकी खराबी की संभावना पर गौर किया जा रहा है.

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version