Jammu-Kashmir: शोपियां में मिली बिहार के युवक की लाश, आतंकी हमले की आशंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वंदाना मलहोरा इलाके में एक गैर-स्थानीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शव को देखा और उसे निकाला. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया, जहां मेडिको-लीगल प्रक्रिया की जा रही है.

मृतक की पहचान बिहार निवासी अशोक चौहान के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव है. इसको देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This