Jammu-Kashmir: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, दो जवान घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir News: बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

इंटरनेट मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि अरागाम, बांदीपुरा के रेन्जी वन क्षेत्र में सुबह-सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. इन इलाकों में तलाशी अभियान जारी है.

राजौरी घटना के बाद से हरकत में सेना
मालूम हो कि 22 अप्रैल को राजौरी में प्रादेशिक सेना के जवान के घर पर आंतकियों ने हमला करते हुए सेना के जवान के भाई की हत्या कर दी थी. आतंकी जवान को किडनैप करने के मकसद से आए थे. इस घटना के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के विदेशी आतंकी अबू हमजा का हाथ बताया जा रहा है.

घटना के बाद से ही जवान आसपास के इलाकों सहित कश्मीर में सर्च अभियान चला रहे हैं. इसी क्रम में आज सुबह बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ आंतकियों से हो गई. इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं.

Latest News

Iran–Israel Tension: यूएई में एयर डिफेंस अलर्ट, भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच UAE ने कहा है कि एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइल और ड्रोन के खतरे से निपट रहा है. भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

More Articles Like This

Exit mobile version