जम्मू-कश्मीर: शोपियां में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shopian Encounter: सुरक्षाबलों ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां के सैदापोरा इलाके में एक आतंकी को ढेर कर दिया. जवानों को यह सफलता पांच दिन से चल रहे अभियान में मिली. अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन वाली जगह से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर एक आतंकवादी का शव देखा गया और उसे बरामद कर लिया गया. घटनास्थल के पास कुछ दूरी पर हथियार और गोला-बारूद भी दिखाई दिए. मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था.

मालूम हो कि यह मुठभेड़ शनिवार को शुरू हुई थी. जिसके बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर जंगलों में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके को पूरी तरह सुरक्षित करने के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी.

लश्कर के हैं दोनों आतंकी

शनिवार को सूचना मिली थी कि शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा के दो स्थानीय आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया गया. इन आतंकियों को एक बाग में सर्विलांस कैमरों ने देखा गया था. गत दिवस सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी की और चार गांवों को खाली करा लिया था.

सुरक्षाबलों के घेरे में फंसे आतंकियों की पहचान लतीफ और जाकिर के रूप में बताई गई और दोनों दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने पास आ रहे सेना के जवानों पर गोलीबारी की थी, जिसका जवाब दिया गया था.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version