जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा, सर्च ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के भीड़ हुआ है. बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ उधमपुर जिले के मजलता इलाके में हुआ है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है.

बताया गया है है कि उधमपुर में सुरक्षा बलों और जैश के आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना को दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है. सुरक्षा बल आतंकियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं. यह ऑपरेशन जैश के आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी पर आधारित है.

सेना ने की ऑपरेशन की पुष्टि

सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए लिखा, “एक इंटेलिजेंस आधारित जॉइंट ऑपरेशन में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टुकड़ियों ने आज शाम करीब 4 बजे बसंतगढ़ के सामान्य इलाके में आतंकवादियों से संपर्क स्थापित किया है. इस दौरान घेराबंदी कर गोलीबारी की गई. फिलहाल, ऑपरेशन जारी है.”

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version