Jammu-Kashmir: कठुआ में मिली विस्फोटक सामग्री, तलाशी अभियान जारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: तलाशी अभियान के दौरान जम्मू संभाग के जिला कठुआ की तहसील हीरानगर के शेरपुर इलाके में बई नाला के पास विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. पुलिस ने बताया हीरानगर थाने के अंतर्गत इस इलाके में मंगलवार सुबह तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान सीमा से शेरपुर की ओर जाने वाली सड़क पर बई नाला के पास एक संदिग्ध पॉलिथीन बैग मिला.

इसके बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया. जांच करने पर पॉलिथीन बैग में विस्फोटक सामग्री पाई गई. पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version