जम्मू-कश्मीरः माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, कुछ लोगों के घायल होने की खबर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बाणगंगा के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें कई यात्री मलबे की चपेट में आ गए. यह हादसा क्षेत्र में लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से आज सुबह करीब 8 बजे हुआ.

मिली जानकारी के मुताबिक, कटरा से भवन की ओर जाने वाले पुराने यात्रा मार्ग पर स्थित बाणगंगा क्षेत्र में अचानक पहाड़ से बड़ा-बड़ा पत्थर और मलबा गिरा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान कई श्रद्धालु फंस गए और कुछ के घायल होने की खबर है.

रेस्क्यू टीम में शामिल पिट्ठू, पालकी सेवकों, श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों और पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भूस्खलन के कारण ट्रैक पर बने शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.।गनीमत यह रही कि समय रहते राहत कार्य शुरू हो गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई.

बताया जा रहा है कि यह मार्ग माता वैष्णो देवी यात्रा का पुराना और मुख्य मार्ग माना जाता है, जहां रोज़ाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए गुजरते हैं. हादसे के बाद इलाके में आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी गई है.

हालांकि, प्रशासन की ओर से इस हादसे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Latest News

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल पंप जाने से पहले चेक करें नए रेट, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज कितना है भाव

Petrol Diesel Price Today 10 July 2026: अगर आज गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव चेक कर लें. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना और हैदराबाद समेत अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग बनी हुई हैं.

More Articles Like This