जम्मू-कश्मीर: पुंछ में NCB का छापा, पांच किलो हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Poonch Heroin Recovered: सीमा पार तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसा गया है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे गांव कोसलियां में छापेमारी की. इस दौरान पांच किलोग्राम नशीला पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया है. इस मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट किया गया है.

एनसीबी की टीम शनिवार सुबह जम्मू से पुंछ पहुंची थी. इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और पुलिस चौकी प्रभारी कुनाल भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम को साथ लेकर एलओसी के पास स्थित गांव कोसलियां में अभियान चलाया गया.

इस अभियान के दौरान भारतीय सेना की दुर्गा बटालियन के जवानों को भी साथ लिया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया. तलाशी के बीच ग्रामीण मुनीर हुसैन पुत्र साईं के घर से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई.

कार्रवाई के बाद एनसीबी ने आरोपी मुनीर हुसैन को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई. सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीले पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं. बरामद हेरोइन की कीमत करोड़ों में बताई गई है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version