Jammu-Kashmir: भारत में घुसपैठ की फिराक में आतंकी, सेना अलर्ट

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मू-कश्मीरः अपनी नापाक हरकतों से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है. सीमा पार से एक बार फिर से आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में हैं. खुफिया एजेंसियों से इसकी सूचना मिलने के बाद बीएसएफ ने अलर्ट जारी कर दिया है. यह जानकारी देते हुए बीएसएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि पाक सीमा से लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं. ये आतंकवादी सीमा पार लॉन्च पैड पर मौजूद हैं.

अधिकारी ने कहा…
अधिकारी ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे. सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है. बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मीडिया से बातचीत में कहा कि खुफिया जानकारी है कि 250-300 आतंकवादी लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं.

लेकिन हम और सेना सभी संवेदनशील इलाकों पर हावी हो गए हैं. उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे.

Latest News

कभी हार नहीं मानते इन तारीखों के जन्मे लोग, हर हाल में हासिल करते हैं मुकाम

कभी हार नहीं मानते इन तारीखों के जन्मे लोग, हर हाल में हासिल करते हैं मुकाम Never Give Up Personality...

More Articles Like This

Exit mobile version