Healthy Brain: ये सुपरफूड्स ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को करेंगे कम, याददाश्त भी होगी तेज

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Healthy Brain: ब्रेन स्ट्रोक आज के समय में मृत्यु का दूसरा कारण बना हुआ है. एक रिपोर्ट के अनुसार, हमारे देश में हर 1 मिनट में तीन लोगों को ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है, जो कि बेहद चिंताजनक विषय है. ऐसे में हमें अपने दिमाग की सेहत का अच्‍छे से ख्याल रखना चाहिए. अगर आप अपने मस्तिष्क को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो हेल्दी डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं, इसके अलावा योग या एक्सरसाइज भी कर सकते हैं. चलिए जानते हैं, आखिर क्या है ब्रेन स्ट्रोक और इससे बचने के लिए क्या करें…

क्या है ब्रेन स्ट्रोक

मस्तिष्‍क में हो रहे रक्तसंचार में जब किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होती है, तो इसे ब्रेन स्ट्रोक कहते है. कई बार चोट लगने के कारण रक्तसंचार करने वाली नसें टूट या फट जाती हैं, जो ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनती हैं.

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

ब्रेन स्‍ट्रोक के दौरान बोलने, समझने, पहचानने की शक्ति कम होने लगती है साथ ही चेहरा, हाथ और पैर भी अकड़ जाता है.

ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करने वाले सुपर फूड्स
  • ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करने में ओमेगा थ्री फैटी एसिड का सेवन मदद करता है. बॉडी में इसकी कमी दूर करने के लिए सैल्मन फिश, अखरोट, बादाम अन्य फैटी फिश खा सकते हैं.
  • ड्राई फ्रूट्स और सीड्स फाइबर युक्त होंते हैं, जो हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ-साथ इनके स्ट्रोक सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं.
  • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन ब्रेन स्ट्रोक को कम करने में सहायक है.
  • साबुत अनाज जैसे–ब्राउन राइस, दलिया, क्विनोआ आदि का सेवन हमारे शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है.
  • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, बथुआ, मेथी के साग और केले, कोलार्ड आदि चीजों का सेवन जो फाइबर, नाइट्रेट और अन्य अनेक प्रकार के खनिज तत्वों से भरपूर होतें हैं, जो ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं.
  • एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

ये भी पढ़े: सर्दियों में पिस्ता खाने के जबरदस्त फायदे, हड्डियां मजबूत होने के साथ ही वजन भी होगा कंट्रोल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version