Japan Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी जापान की धरता, सुनामी की चेतावनी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

टोक्योः भूकंप के झटकों से जापान की धरती कांप उठी. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है. अन्य ब्यौरे का इंतजार है. एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह भूकंप उत्तरी जापान के तट पर आया. यह इससे पहले आए अन्य शक्तिशाली भूकंपों में से एक माना जा रहा है. इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर जापान के संरिकु तट के पास भूकंप के तेज झटके आए. यह भूकंप समुद्र में आया है. स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 4:53 बजे (GMT समयानुसार 07:53 बजे) भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र समुद्री सतह से करीब 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर था. जापान की सरकारी प्रसारक संस्था एनएचके (NHK) ने बताया कि इस क्षेत्र में 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची सुनामी (सागर तरंग) आने की आशंका है, जो बहुत जल्दी इस इलाके को प्रभावित कर सकती है. अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने तथा ऊंचे इलाकों पर जाने की सलाह दी है.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This