Japan Earthquake: 24 घंटे में पांचवी बार भूकंप के झटकों से कांपी जापान की धरती

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

टोकियोः शुक्रवार को भूकंप के तेज झटकों से जापान की धरती कांप उठी. झटके महसूस होते ही भयवश तमाम लोग शोर-शराबा के बीच घरों से बाहर निकल गए. भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई है.

भूकंप के झटकों से जापान के कई शहरों में दहशत फैल गई है. अभी तक भूकंप से हुए नुकसान के बारे में कोई अंदाजा नहीं है. सुरक्षा एजेंसियां इसका आंकड़ा जुटा रही हैं. विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है.

भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई में था. इससे अधिक नुकसान होने की आशंका जाहिर का जा रही है. बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटों में जापान में आया यह 5वां भूकंप है.

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, शुक्रवार को जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में 6.7 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी चेतावनी जारी की गई है.  फिलहाल, नुकसान या घायलों की कोई तत्काल जानकारी नहीं मिली है. यह भूकंप इस हफ्ते की शुरुआत में आए 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आया है, जो उत्तर में आया था और जिससे प्रशांत तटीय इलाकों में दरारें, हल्का नुकसान और सुनामी पैदा की थी.  सोमवार को जापान के मुख्य द्वीप होन्शू के सबसे उत्तरी प्रांत आओमोरी के तट से दूर आए उस भूकंप में कम से कम 34 लोग घायल हो गए  थे.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version