Japan Helicopter Crash: जापान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ मेडिकल हेलीकॉप्टर, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Japan Helicopter Crash: जापान से भीषण हादसे की खबर आई है. यहां दक्षिण-पश्चिमी इलाके में एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में मरीज और दो अन्य लोगों की मौत हो गई. जापान के तट रक्षक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दुर्घटना के बाद तीन लोगों की जान बचाने में कामयाबी मिली है. जिनकी जान बचाई गई, उनमें पायलट हिरोशी हमादा (66 वर्ष), हेलीकॉप्टर मैकेनिक काजुतो योशिताके और एक 28 वर्षीय नर्स सकुरा कुनीताके शामिल हैं.

हादसे में इन लोगों की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, तट रक्षक ने उन्हें तब बचाया, जब वे पानी में लाइफसेवर से चिपके हुए पाए गए. तीनों को हाइपोथर्मिया हुआ था, लेकिन वे होश में थे. इस दुर्घटना में मेडिकल डॉक्टर केई अरकावा (34 वर्ष), मरीज मित्सुकी मोटोइशी (86) और उनकी देखभाल करने वाले 68 वर्षीय काजुयोशी मोटोइशी की मौत हो गई. इनके शव बाद में जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के हेलीकॉप्टर के जरिए तलाशी अभियान चलाकर बरामद किए गए.

एक अस्पताल की ओर जा रहा था हेलीकॉप्टर
तटरक्षक बल ने बचाव अभियान के तहत दो विमानों और तीन जहाजों को क्षेत्र में उतारा. तटरक्षक बल के अनुसार, हेलीकॉप्टर नागासाकी प्रांत के एक हवाई अड्डे से फुकुओका के एक अस्पताल की ओर जा रहा था. इसी दौरान यह हादसा हो गया. तटरक्षक बल ने सोमवार को कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Latest News

चीनी डील को लेकर कर्ज बना नेपाल सरकार का सिरदर्द, अब उठे रहे सवाल

Nepal-China jet deals: नेपाल सरकार की तरफ से एक दशक पहले खरीदे गए चीनी विमान एक बार फिर से...

More Articles Like This

Exit mobile version