Jehanabad: जहानाबाद में हादसे का शिकार हुई विदेशी पर्यटकों की बस

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जहानाबादः बिहार से सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के नजदीक एक टूरिस्ट बस हाइवा से टकराने के बाद पलट गई. इस हादसे में आठ बौद्ध बिक्षु घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-83 पर हुई.

हाइवा से टकराई बौद्ध भिक्षुओं से भरी बस
जानकारी के अनुसार, टूरिस्ट बस पटना से गया की ओर बौद्ध भिक्षुओं को लेकर जा रही थी. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग- 83 पर हाइवा ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बौद्ध भिक्षुओं से भरी बस पलट गई. इससे बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में 8 बौद्ध भिक्षु घायल हो गए. हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

घायलों को ले जाया गया अस्पताल
कुछ ही देर में कड़ौना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. लोगों की मदद से तत्काल घायलों को सदर अस्पताल लाया गया. जख्मी लोगों में त्रीरीग टीएस फुंग, मथा मू, थीन सेव कू, खेमा, निगेन हाग, मी नगन, रेबी बू शामिल हैं. इसमें से गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने थीन सेव कू तथा रेबी बू को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
घायल सभी यात्री ताइबान के बताए जाते हैं, जो कि बोधगया टूरिस्ट बस से जा रहे थे. विदेशी यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिलने पर प्रशासनिक महकमा में हड़कप मच गया. वरीय अधिकारी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं. पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है.

Latest News

21 June 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 21 June 2026: आज 21 जून 2026, रविवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल...

More Articles Like This