Jhansi LPG Cylinder Theft: LPG संकट के बीच झांसी में बड़ी चोरी! 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले उड़े चोर

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jhansi LPG Cylinder Theft: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से 524 गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए. इन सिलेंडरों की कुल कीमत लगभग 18 लाख रुपए बताई जा रही है. घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह ट्रक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के करी प्लांट से जुड़ा बताया जा रहा है. ट्रक 2 मार्च को 524 एलपीजी सिलेंडर लेकर कानपुर देहात के गजनेर की ओर जा रहा था.

बताया जा रहा है कि सिलेंडर लोड होने के बाद ट्रक ड्राइवर होली मनाने के लिए अपने घर चला गया. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने ट्रक को निशाना बनाया और गैस सिलेंडर चोरी कर लिए.

GPS से मिली ट्रक की लोकेशन

ट्रक मालिक नीरज अग्रवाल के अनुसार जब ट्रक की लोकेशन GPS के जरिए ट्रैक की गई तो वह परीक्षा थर्मल पावर प्लांट के पास हाईवे किनारे खड़ी दिखाई दी.

हालांकि मौके पर पहुंचने पर ट्रक पूरी तरह खाली मिला. बदमाशों ने ट्रक में लगे ट्रैकिंग डिवाइस को भी तोड़ दिया था, जिससे वाहन को ट्रैक करना मुश्किल हो गया.

कुछ दिनों बाद ट्रक हाईवे किनारे खाली हालत में मिला, जबकि उसमें रखे सभी गैस सिलेंडर गायब थे.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग मिल सके.

गैस आपूर्ति को लेकर भी बढ़ी चिंता

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. कई जगहों पर एलपीजी की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हो रही है. ऐसे में बड़ी संख्या में सिलेंडर चोरी होने की घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े: LPG Crisis Impact: एलपीजी की कमी की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ी, अप्लायंसेज कंपनियों के शेयर चढ़े

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version