Jharkhand: झारखंड में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने दो माओवादियों को किया ढेर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand: बुधवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी ढेर हो गए. पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर से करीब 80 किलोमीटर दूर सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में आज सुबह हुई.

कोलहन संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज रतन चौथे ने बताया, ‘सोनुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट के आसपास सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. तलाशी अभियान के दौरान एक महिला सहित दो शव बरामद किए गए.’

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो इंसास राइफल भी बरामद की गई हैं. अभी भी इलाके में तलाशी अभियान जारी है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version